मान्यता-प्राप्त प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और प्रधानाध्यापक: सरकारी, स्थानीय निकाय, सहायता-प्राप्त, और राज्य बोर्ड से जुड़े निजी विद्यालय भी
कम से कम 10 साल की नियमित सेवा
ट्यूशन न करते हों
संविदा शिक्षक और शिक्षा मित्र अभी पात्र नहीं; शिक्षा अधिकारी और प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मी भी नहीं
कब
आमतौर पर जून के बीच से जुलाई के बीच तक ऑनलाइन आवेदन; पुरस्कार 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को
कैसे
nationalawardstoteachers.education.gov.in पर ख़ुद नामांकन (self-nomination), साथ में अपने काम का portfolio: दस्तावेज़, फ़ोटो, वीडियो, रिपोर्ट। फिर ज़िला समिति, राज्य समिति, और राष्ट्रीय जूरी से वीडियो-बातचीत।
100 में से 90 अंक काम के असर पर होते हैं। इसलिए साल भर अपने काम के सबूत जमा करते रहें।
बिहार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान · ज़िला स्तर के सम्मान · संस्थाओं के शिक्षक सम्मान। जानकारी पक्की होते ही यहाँ आएगी।
जानकारी आधिकारिक वेबसाइटों से 4 नवंबर 2026 को जाँची गई। शर्तें और तारीख़ें हर साल बदल सकती हैं, आवेदन से पहले आधिकारिक guidelines ज़रूर पढ़ें। किसी सम्मान के लिए पैसे माँगने वाले फ़ोन या संदेश से सावधान रहें।