SUYOGशिक्षक का सुयोग, AI का सही उपयोग
ऐप खोलें
शिक्षक का सुयोग, AI का सही उपयोग

शिक्षक को सम्मान, बच्चों को समय

SUYOG एक शिक्षक की सोच से शुरू हुआ: जो काम शिक्षक को बच्चों से दूर करता है, उसे आसान बना दिया जाए।

हमारा मिशन

हर शिक्षक में बदलाव लाने की ताक़त है। सुयोग इस सफ़र में राह, हौसला, औज़ार और हुनर लेकर साथ चलता है।

हमारी दृष्टि (2036)

ऐसी कक्षाएँ, जहाँ बच्चे सिर्फ़ उत्तर याद नहीं करते, बल्कि सवाल पूछना, परखना, साथ मिलकर हल ढूँढना और अच्छा इंसान बनना सीखते हैं; और ऐसे शिक्षक, जो AI को साथी बनाकर सोच जगाने वाले मार्गदर्शक हैं।

शिक्षक को चाहिए अवसर, प्रेरणा और कौशल, और काग़ज़ी काम से थोड़ी फ़ुर्सत। सुयोग यही देने की कोशिश है।

अवसरOpportunity

तैयार योजना, कार्ड और पेपर, ताकि “तैयारी का समय नहीं” कभी बहाना न बने, और बचा समय बच्चों को मिले।

प्रेरणाMotivation

अपने काम का असर दिखे: पढ़ाए गए अध्याय, बच्चों का सुधार, और सम्मान के साथ साझा करने लायक काम।

कौशलSkill

दुनिया के अच्छे तरीके (फ़िनलैंड, जर्मनी, अमेरिका, भारत), हमारी 60 बच्चों वाली कक्षा के हिसाब से।

किसने शुरू किया

डॉ. दुर्गाचरण पांडेय

प्रधानाध्यापक, बिहार · शिक्षक और लेखक

पंद्रह वर्षों से ज़्यादा रचनात्मक शिक्षण के अनुभव के साथ, डॉ. पांडेय ने देखा कि सरकारी विद्यालय का शिक्षक दिन का बड़ा हिस्सा योजना, रजिस्टर और रिपोर्ट में लगा देता है। सुयोग उसी अनुभव से निकला है: शिक्षकों के साथ, शिक्षकों के सुझावों से, रोज़ थोड़ा बेहतर बनता हुआ।

सेवा का तरीका

मुफ़्त शुरुआत, कोई शिक्षक पीछे नहीं

पहले अनुभव, फिर फ़ैसला

ऐप अभी पूरी तरह मुफ़्त है। शिक्षक पहले खुद देखें कि यह सच में काम आता है।

छोटी सहयोग राशि

आगे एक छोटी सालाना सहयोग राशि, ताकि सेवा चलती रहे। यह “कीमत” नहीं, मिशन में साझेदारी है। जानकारी पहले से दी जाएगी।

पैसे के कारण कोई बाहर नहीं

जो शिक्षक सहयोग राशि न दे सके, उसके लिए भी रास्ता रहेगा। आपका डेटा और आपका रिकॉर्ड हमेशा आपका।

साथ जुड़िए

शिक्षक हैं? ऐप आज़माइए और सुझाव दीजिए। प्रधानाध्यापक हैं? अपने विद्यालय के शिक्षकों को जोड़िए।